महिला को नंगा कर मैला पिलाने की कोशिश की,मारा-पिटा,रुपये तथा गहना लूटकर भाग गए
*महिला को नंगा कर मैला पिलाने की कोशिश की,मारा-पिटा,रुपये तथा गहना लूटकर भाग गए*
*मामला जमीनी बिबाद का बताया जा रहा है*
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी अंतर्गत भेलाही गांव में दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर अपनी दबंगई दिखाते हुए एक महिला को डायन बताया ,उसे नंगा किया ,फिर मैला पिलाने की कोशिश की । मैला पिलाने में नाकाम होने पर उसके शरीर पर मैला फेक देने व मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा रुपये व चाँदी,सोने का गहना लूट लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत भेलाही गांव निवासी जवाहिर शाह के पुत्र विनोद कुमार ने भेलाही ओपी थाना में आवेदन देकर उक्त मामले में 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। अपने आवेदन के माध्यम से विनोद कुमार ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह जब मैं अपने दरवाजे पर बैठा था उसी समय मेरे पड़ोसी नारायण पटेल, राजेंद्र पटेल ,पुण्देव पटेल,सुनदेव पटेल, ध्रुव पटेल ,चंदेश्वर पटेल, राजेश पटेल, कुंती देवी ,रमणी देवी ,लाल चुन्नी देवी, गायत्री देवी, प्रभावती देवी, पुण्देव तथा सुनदेव पटेल की पत्नी सहित 14 लोग हरवे - हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आ धमके। ध्रुव पटेल ने अपने बीमार पोता को मेरे दरवाजे पर लाकर रख दिया और मेरी मां को डायन बताकर कारन करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। सभी लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और प्लास्टिक की ग्लास में लाए मैले को पिलाने की कोशिश करने लगे।मेरे विरोध करने पर जब वे लोग अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो मैंले को मेरी मां के शरीर पर फेंक दिया और जान मारने की नीयत से वे लोग मेरे उपर लोहे की रड, भाला,गडा़सा तथा लाठी से प्रहार करने लगे।जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल होकर जब जमीन पर गिर गया तो वे लोग मेरे घर में घुस गए और पेटी में रखे हुए 38160 रुपये,चाँदी तथा सोने की गहना और अनेकों कीमती कपड़े लूटकर भाग गए। इसकी जानकारी भेलाही ओपी प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने दी । वहीं इसकी पुष्टि करते हुए पलनवा थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार उक्त मामला जमीनी विवाद का प्रतीत हो रहा। इस मामले में महिला तथा पुरुष सहित 14 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 147, 148,324 तथा 307 सहित आधा दर्जन से अधिक दफाओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसका कांड संख्या-117/017 है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.