शिवहर- स्वर्ण व्यवसायी की निर्मम हत्या के विरोध में लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध किया घंटों सड़क जाम
 |
| शव को रख प्रदर्शन करते लोग |
मनीष नन्दन सिंह (चम्पारण टुडे) शिवहर
शिवहर- नगर के स्वर्ण व्यवसायी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र सोनी की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार 3 अगस्त 2017 को मृतक के परिजनों आैर नगर के अन्य सैकड़ों लोगों ने शहर के मेन चौक पर शव को रखकर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के विरोध में जम के प्रर्दशन किया! इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रितिश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जगदानंद ठाकुर, सीआे युगेश दास घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए देखा गया! परंतु प्रर्दशनकारियों ने पदाधिकारियों का बात नहीं माना आैर अपनी मांगो पर करीब 7 घंटे तक विरोध पर अरें रहें! इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित रहा आैर शहर के कई दुकान बंद रहा! इस बीच मृतक के छोटे भाई अनिल सोनी ने बताया कि जमीन को लेकर जगदीशपुर कोठियां निवासी महेश सिंह, दिलीप सिंह आैर विजय सिंह के द्वारा बड़ाबर फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था! जिसकी
 |
| विरोध में लोगो की उमड़ी भीड़ |
जानकारी नगर थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी को दे दिया गया था! वहीं विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने अविलंब नगर थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी निलंबित करने आैर दिये गये आवेदन पर अब तक कार्रवाई क्यू नहीं किया गया तथा अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे! इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार ने नगर थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी को विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन 6 अगस्त 2017 तक दिया है और यह भी कहा कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगी! इस सभी लोगों ने सड़क जाम हटाकर मृतक स्वर्ण व्यवसायी धर्मेन्द्र सोनी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया!
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.