Breaking News

बिजली मिस्त्री का बाल कटा, बेहोशी की हालत में रामगढ़वा के अस्पताल में भर्ती व एक महिला का भी कटा बाल

बिजली मिस्त्री का बाल कटा, बेहोशी की हालत में रामगढ़वा के निजी अस्पताल भर्ती ,वही एक महिला का भी बाल कटा 
चोटिकटवा के डर से क्षेत्र में  भय का माहौल व्याप्त,  आए दिन कट रही हैं चेटीयां 
बाल कटने से बेहोश बिजली मिस्त्री संतोष कुमार
चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-अभी तक महिलाओं के बाल कटने की बात सामने आ रही थी। लेकिन गुरुवार की देर संध्या एक 35 वर्षीय पुरुष के बाल कटने और बेहोश होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बिजली मिस्त्री नौतन थाना क्षेत्र के तेलुहा ख्वाब टोला गांव निवासी प्रभु यादव का  पुत्र संतोष कुमार बताया जा रहा है। जो रामगढ़वा मीनापुर गांव में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन में काम कर रहा था ।उसी दौरान वह कल पर पानी पीने गया। पानी पीकर लौटते समय वह अचानक मूर्छित होकर  गिर गया ।उसको गिरे हुए देखकर उसके साथी मिस्त्रियों ने यथाशीघ्र उसे स्थानीय निजी चिकित्सक डा.रेयाजुल हक के पास उपचार हेतु भर्ती कराया। इस बाबत उसके दोस्तों ने बताया कि जब हम लोग उसे उठाने गए तो उसके बगल में थोड़ा सा बाल गिरा हुआ दिखा और संतोष बेहोशी की हालत में। समाचार प्रेषण तक उसे होश नहीं आया था।
चोटिकटवा के डर से क्षेत्र में  भय का माहौल व्याप्त,  आए दिन कट रही हैं चेटीयां 
देश,प्रदेश,व जिले में चोटिकटवा के अफवाहों के बीच प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के घरों के सामने तरह तरह के टोटके किये जा रहे है ।बुधवार की शाम अनुमंडल क्षेत्र के रक्सौल,आदापुर में हुई घटनाओ के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में लोग खासकर महिलाओं द्वारा अपने अपने घरों के मुख्य दरवाजो पर टोटके के रूप में निम्बू,मिर्चा, को टाँगा जा रहा तो कही कही रतजग्गा भी किया जा रहा है ।ग्रामीण महिला व सतपिपरा गाँव निवासी रम्भा देवी तथा सोमारी देवी आदि महिलाओं ने बताया कि चोटिकटवा के डर से ये टोटके किये जा रहे हैं ताकि किसी की बुरी नजर न लगे ।वहीं चोटिकटवा के भय से दहशत का माहौल कायम हो गया है । स्थानीय बाजार के धोबिया पट्टी,कुंजड़ा पटी,मौलेश्री चौक,दर्ज़ी मुहल्ला,आदि जगहों पर नीम का पत्ता व डंठल दरवाजे पर लटकाया जा रहा है तो कहीं कही देवी माँ के स्थान पर लड्डू व तुलसी को चढ़ाया जा रहा है ।

महिला की कटी चोटी

चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
स्थानीय रामगढ़वा गाँव निवासी सुदामा पटेल की पुत्रवधू की चोटी अचानक कट गई ।चोटी कटने की घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है ।चोटी कटने के बाद परिजनों ने उक्त महिला को स्थानीय डॉक्टर रेयाजुल हक के क्लिनिक में उपचार हेतु लाया गया जहाँ डॉक्टर ने रक्सौल डंकन में रेफर कर दिया ।समाजसेवी सुरेंद्र पटेल ने बताया कि चोटी कटने की घटना से गाँव मे दहशत का माहौल कायम हो गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.