बिहार:नरकटियागंज मे एसएसबी ने 8.70 करोड़ की चरस की जब्त,तस्कर फरार
बिहार:एसएसबी ने नरकटियागंज मे 8.70 करोड़ की चरस की जब्त,तस्कर फरार
बिहार/पश्चिमी चंपारण : एसएसबी की टीम ने रविवार की आधी रात को शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी गांव के पास छापेमारी कर 58 किलो चरस जब्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 8.70 करोड़ आंकी गई है।
बटालियन मुख्यालय की ओर से विशेष नाका लगाते हुए छापामारी की गई और रविवार की आधी रात को शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी गांव के पास से 58 किलो चरस जब्त की गयी।
इस क्रम में एक इंडिका मेरीना वाहन भी जब्त किया गया है, जिस पर चरस लेकर तस्कर भाग रहे थे। यह कार्रवाई एसएसबी 44 वीं बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक अंजय कुमार रजक के नेतृत्व में की गई।
![]() |
| जब्त चरस के साथ एसएसबी के जवान |
बटालियन मुख्यालय की ओर से विशेष नाका लगाते हुए छापामारी की गई और रविवार की आधी रात को शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी गांव के पास से 58 किलो चरस जब्त की गयी।
इस क्रम में एक इंडिका मेरीना वाहन भी जब्त किया गया है, जिस पर चरस लेकर तस्कर भाग रहे थे। यह कार्रवाई एसएसबी 44 वीं बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक अंजय कुमार रजक के नेतृत्व में की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.