Breaking News

18 बोरा यूरिया खाद के साथ कारोबारी गिरफ्तार,दुकान शील

18 बोरा यूरिया खाद के साथ कारोबारी गिरफ्तार,दुकान शील

डी.एन.कुशवाहा (चम्पारण टुडे)
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेला गांव अवस्थित एक खाद की दुकान पर शनिवार की रात्रि छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे 18 बोरा यूरिया खाद एवं 25 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी सूरज साह को गिरफ्तार किया है।साथ ही उक्त दुकान को शील कर दिया है। तत्पश्चात पुलिस ने इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन को दी । कृषि पदाधिकारी ने रविवार को थाना पहुंचकर खाद की जांच पड़ताल की । समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की करवाई जारी थी। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.