रामगढ़वा(पूर्वी चम्पारण):-मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की तालाबन्दी

डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने चार माह से बकाये मानदेय की भुगतान को लेकर स्थानीय पीएचसी में सोमवार को तालाबंदी कर दी। इस बाबत आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि जब हमलोग बकाए मानदेय भुगतान के संबंध मे बीएचएम से बात करते हैं तो उनके द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को हटाने की धमकी दी जाती है। मानदेय का भुगतान नहीं मिलने की वजह से हमलोगों के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है। बीएचएम के व्यवहार से आतुर होकर अंततोगत्वा संघ के प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में अस्पताल में तालाबंदी किया गया। तालाबंदी के कारण अस्पताल का ओपीडी बन्द रहा ।जिसकी वजह से दूर देहात से उपचार कराने आए मरीजों को काफी परेशानी झेलना पड़ा। तालाबन्दी करने में ज्योति देवी,शुभद्रा देवी,मंजू देवी,किरण देवी,शांति देवी,प्रतिमा देवी,पूनम देवी समेत सैकड़ो आशा कार्यकर्ता शामिल थीं ।
![]() |
| तालाबंदी कर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.