Breaking News

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है :-बीडीयो जितेंद्र कुमार सिंह

डी.एन.कुशवाहा (चम्पारण टुडे )
रामगढ़वा-स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। आस-पास में गंदगी एवं खुले में शौच करते हुए हमलोग स्वास्थ्य रहने की कल्पना नहीं कर सकते। उक्त बातें स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कहीं। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार में शौचालय निर्माण हेतु 12-12 हजार रुपये सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है ।उसके लिए लाभुक को पहले शौचालय बनवाकर उसका तस्वीर खींचकर जमा करने के बाद ही रुपये का भुगतान होगा। मौके पर सीआरसी अशोक मिश्र, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति रानी ,अर्चना कुमारी ,महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी, प्रखंड कार्यालय सहायक मंजूर आलम, आर पी पी एस के रवि राजन, बीआरपी राज कुमार कुशवाहा तथा मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.