पुलिस ने 140 बोतल शराब व बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार
 |
| गिरफ्तार शराब कारोबारी के साथ थानाध्यक्ष |
घोड़ासहन:पुलिस ने गुप्त सुचना पर गोवरिया टोला स्थित पुल के निकट छपेमारी कर बाईक पर लदे 140 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा तथा उसकी पैसन प्रो बाईक भी जप्त कर ली गई. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में की गई है जिसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि छोटेलाल पटवारी तथा सैप बल शामिल थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.