Breaking News

पूर्वी चम्पारण : 50 हजार का इनामी पाकिस्तानी एजेंट फरमुल्लाह अंसारी रक्सौल से गिरफ्तार

गिरफ्तार आईएसआई एजेंट के साथ एसपी जितेन्द्र राणा व रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : पाकिस्तान के लिए काम करने वाले फरमुल्लाह अंसारी नामक एक नेपाली एजेंट को पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने सीमाई शहर रक्सौल से आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बहुत पहले से भारतीय सुरक्षा एजेंसी एनआइए के रडार पर था। इस पाकिस्तानी एजेंट की गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
जिले के एसपी जितेन्द्र राणा ने उक्त नेपाली अपराधी व पाक एजेंट की गिरफ्तारी के लिए रक्सौल के डीएसपी राकेश
गिरफ्तार आईएसआई एजेंट फरमुल्लाह अंसारी की फाइल फोटो
कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जिसके बाद पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसपी श्री राणा ने बताया कि गिरफ्तार फरमुल्लाह अंसारी जाली नोटों का कारोबारी है जो नेपाल में पाकिस्तान के संदिग्धों को शरण देता था। वह नेपाल के बारा जिला अन्तर्गत हरिहरपुर सिमरोनगढ़ का रहने वाला है.
श्री राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया जिसमें आज उक्त अपराधी पकड़ा गया। फरमुल्लाह की गिरफ्तारी रक्सौल के इस्लामपुर मोहल्ले से की गयी। एसपी ने बताया कि विशेष टीम उससे गहन पुछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना जिला पुलिस की ओर से एनआईए को दे दी गयी है। एसपी के मुताबिक फरमुल्लाह और पांच अन्य के विरुद्ध जाली नोट मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद एनआइए उसकी तलाश कर रही थी। एनआइए ने दिल्ली थाने में आरसी2/2014/एएनआइ/डीएलआइ के तहत जाली नोट से जूड़ा मामला दर्ज करा रखा है.
इस मामले में दो अभियुक्त पहले ही पकड़े गये थे जबकि चार नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि फरमुल्लाह के साथ तीन नेपाली, दो पाकिस्तानी एवं एक भारतीय अपराधी भी जाली नोट के धंधे में शामिल है। अब पुलिस की विशेष टीम उसके कनेक्शन का पता लगा रही है। पुलिस ने उसके मोबाईल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार एजेंट से हो रही गहन पुछताछ से पुलिस को अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के द्वारा भारी पैमाने पर चलायी जा रही भारत विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिलने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.