मोतिहारी नगर परिषद अध्यक्ष अंजू देवी तथा उपाध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव बने
![]() |
| नगर परिषद अध्यक्ष अंजू देवी |
मोतिहारी : 09 जून 17 को मोतिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) के पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर-38 के वार्ड पार्षद अंजू देवी (रमेश कुमार ऊर्फ भोला गुप्ता की पत्नी) ने चार वोट से विजय प्राप्त कर ली है।
वहीं नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष) के पद पर वार्ड नंबर-36 के वार्ड पार्षद रवि भूषण श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए हैं।
![]() |
| उपाध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव |
अंजू देवी ने चार मतों से रीना देवी को हराया।
अंजू देवी को मिले 21 वोट तो रीना देवी को मिले 17 वोट।
रविभूषण श्रीवास्तव ने 6 वोट से समीर साह को हराया।
रविभूषण श्रीवास्तव को मिले 22 वोट तो समीर साह को मिले 16 वोट।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.