रामगढ़वा:नशे की हालत में चला रहे तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
नशे की हालत में मोटरसाइकल चालक से भिड़ंत में एक 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
मुकेश कुमार रिपोर्टिंग रामगढ़वा
रामगढ़वा : स्थानीय थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव के पास एन एच 28 A पर एक शराब कारोबारी सह शराबी मोटरसाइकल चालक ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे नशे की हालत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को ठोकर मार दी। जिनका उपचार के लिए डंकन अस्पताल रक्सौल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान आमोदेई गांव निवासी बारूदी हवारी के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकल चालक रक्सौल से रामगढ़वा की तरफ बहुत तेज रफ्तार में आ रहा था कि सड़क पार कर रहे बारूदी हवारी को जोरदार ठोकर मार दी।ठोकर लगते श्री हवारी बेहोश होकर गिर पड़े।जिन्हें आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए डंकन अस्पताल लेकर भागे। इधर मोटरसाइकल चालक भी गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकल चालक को अपने अभिरक्षा में लेकर मोटरसाइकल के डिक्की की जांच की।जिसमें दो बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। वहीं चालक भी नशे की हालत में पाया गया।जिसे स्थानीय प्रा. स्वा.केन्द्र में उपचार कराने के बाद मोटरसाइकल सहित पुलिस ने हिरासत में ले ली। गिरफ्तार चालक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी किशुनदेव महतो के पुत्र समशेर महतो के रूप में की गई है।समाचार प्रेषण तक मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी नहीं गया था और प्राथमिकी की कार्रवाई जारी थी।
![]() |
| बाइक चालक की फोटो |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.