Breaking News

पटना में हुआ बिहार वार्ड पंच संघ का बैठक।

*पटना में हुआ बिहार वार्ड पंच संघ का बैठक।
बैठक की तस्वीर
पटना - बिहार वार्ड पंच संघ की विस्तारित बैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद भवन में संघ के संयोजक उदय जायसवाल के अध्यक्षता में सम्पन हुई,बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25.05.2017 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा 25.06.2017 को बिहार सरकार के समर्थन में वार्ड विकास समिति को अध्यादेश लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए वार्ड स्तर पर नल जल व गली नाली पक्कीकरण योजना से विकास कार्य कराने हेतु पटना में माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।बैठक को रौशन सिंह ,राजकुमार झा ,संतोष रंजन,दिनेश सिंह ,रामप्रवेश यादव, पवन कुमार, अरविंद राय ,लालबाबु सिंह,अजय सिंह,किशोरी ठाकुर,बैधनाथ सिंह,सुमित भारती,रामबाबु यादव,अभय पासवान आदि ने संबोधित किया तथा संचालन राजीव कुमार मनी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.