Breaking News

मोतिहारी में देरशाम युवक पर गोलियों से किया गया हमला,मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : चुनाव परिणाम के बाद लोग एक दूसरे पर अदावत निकालने लगे हैं। शहर के गायत्री नगर चौक पर बुधवार की देर शाम बेलबनवा मलाही टोला मुहल्ला निवासी ब्रिटेनी चौधरी के भतीजे अमर चौधरी पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला किया गया जिसमे वे बाल बाल बच गए।बताया गया है कि उनपर तीन चक्र गोलियाँ चलायी गयीं। गोली चलाने के आरोप में बेलबनवा निवासी दाउद मियाँ के पुत्र मो अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकरी के अनुसार अमर चौधरी पर गायत्री नगर चौक पर हमला करने के बाद भाग रहे मो.अली का लागों ने जब पीछा किया तो वो फायर करते हुए बेलबनवा मलाहटोली की तरफ भागा।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे कारण चुनावी रंजिश लगती है। वैसे जितने लोग, उतनी तरह की बाते कर रहे हैं।  कुछ लोगों का कहना है कि यह वर्चस्व को लेकर हमला हो सकता है। वहीं कुछ का यह भी कहना है कि वोट देने व दिलवाने को लेकर हमले का कारण हो सकता है। वैसे पुलिस जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.