Breaking News

कोटवा :- दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

कोटवा :- दो बाइको की आमने सामने की  टक्कर में एक की मौत

दुर्घटना में मृतक का शव
छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा :-

कोटवा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28  बेलवा माधो  प्लाईवुड फैक्ट्री के समीप  सोमवार की सुबह बजाज प्लेटिना और  हीरो सी डी 100 मोटर साईकिल  की  हुई आमने - सामने की टक्कर में राम पुर खजुरिया निवासी 45 वर्षीय प्रमोद गिरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । तथा बाकी बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये । घायलों का ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि  दोनों बाइको को जप्त कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम  के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.