Breaking News

कोटवा :- लूट की योजना बनाते नौगोल चौक से पांच गिरफ्तार

कोटवा :- लूट की योजना बनाते नौगोल चौक से पांच गिरफ्तार


गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीर
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा:-

कोटवा थाना क्षेत्र के नौगोल चौक से कोटवा मोतिहारी बाईपास पथ पर किसी व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे पांच अपराधियों को कोटवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । लुटेरों की पहचान थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी सोनू राम , कल्याणपुर वृत निवासी वीरेंद्र पटेल ,  खजुरिया निवासी एजाज अहमद , सिहोरवा निवासी बिहारी साह , एवं बरकुरवा निवासी कृष्णा कुमार के रूप में हुई है । इनके पास से पांच मोबाइल, एक पिस्टल , एक बाइक एवं चार गोली बरामद हुआ है । ये सभी पूर्व के लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं।इन सभी गिरफ्तार अपराधियो से मोतिहारी सदर डीएसपी पंकज रावत कोटवा थाने में पुछताछ कर रहे हैं।  छापेमारी टीम में कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अलावें दारोगा विजय कुमार सिंह एवं सैप बल-सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.