गोपालगंज:बाइक एजेंसी में घुस अपराधियों ने ग्राहक को मारी गोली और लूट लिए 36 लाख
*✍🏻बाइक एजेंसी में घुस अपराधियों ने ग्राहक को मारी गोली और लूट लिए 36 लाख*
दिलीप गुप्ता की रिपोर्टिंग
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक बाइक एजेंसी में एक ग्राहक को गोली मारकर अपराधियों ने 36 लाख रुपये लूट लिए। घटना नगर थाना के बंजारी मोड़ के समीप एनएच-28 की है।घायल शख्स को गंभीर हालत में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से पीड़ित युवक का नाम पिंटू यादव है। वह मीरगंज के मिश्रवलिया निवासी राजेंद्र यादव का बेटा है। पिंटू यादव का शुक्रवार को तिलक समारोह है और इसी मौके पर वह यहां बाइक खरीदने आया था।जानकारी के अनुसार, एजेंसी कर्मी एक बैग में करीब 36.41 लाख रुपये रखकर बैंक भेजने की तैयारी में थे इसी दौरान लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
![]() |
| घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.