Breaking News

बेतिया:कुख्यात बबलू दुबे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियो के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी विनय कुमार
बेतिया : न्यायलय की चौखट पर कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की सीना छलनी करने वाला अपराधी कोई और नही कुणाल सिंह ही था. कुणाल सिंह ने ही सूरज मेहता,सुमन सौरभ व विजय यादव के साथ मिलकर 11 मई को कुख्यात बबलू दुबे उर्फ़ मिथलेश दुबे को मौत के घात उतार दिया था.पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियो सूरज मेहता,सुमन सौरभ व विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है वही अन्य अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

*कुणाल सिंह ने हत्या करने के बाद पत्रकार को फोन कर ली थी जिम्मेवारी.*

 कुणाल सिंह ने हत्या करने के बाद बेतिया के एक स्थानीय पत्रकार को फ़ोन कर हत्या की जिम्मेवारी अपने ऊपर लिया था. बबलू दुबे की हत्या की साजिश केन्द्रीय कारावास मोतिहारी में रची गयी थी. ये बात बेतिया जिला एसपी विनय कुमार भी मान रहे है.

*राहुल सिंह ने ही जेल में रची थी हत्या की साजिश*

मोतिहारी जेल में ही कुख्यात बबलू दुबे की हत्या की पूरी योजना बनी थी.योजना जेल में सजा काट रहे शातिर राहुल सिंह ने अपने और साथियों के साथ मिलकर बनायी थी.घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए राहुल सिंह ने अपने साथी विकाश सिंह एवं छोटाई सिंह को भी साजिश में शामिल कर लिया. फिर पूरी योजनाबद्ध तरीके से  घटना को अंजाम दिया गया.

*जेल से विडियो कलिंग द्वारा दिया जा रहा था दिशा-निर्देश*

हत्या को अंजाम देने वाले सभी अपराधी लागातार मोतिहारी जेल में बंद अपराधी राहुल सिंह से ऑनलाइन दिशा-निर्देश ले रहे थे. विडियो कॉल कर राहुल सिंह को घटना के बारे में पल पल की जानकारी दे रहे थे.राहुल सिंह हत्या में शामिल सभी अपराधियों को ऑनलाइन दिशा-निर्देश देते रहे की कब और कौन कहा क्या करेगा.

*जेल से बाहर कुणाल सिंह कर रहा था घटना का मॉनिटरिंग*
योजना के अनुसार जेल से बारह हत्या का पूरा व्यवस्था कुणाल सिंह ने किया था. कुणाल सिंह ने हत्या को पूरी योजनावद्ध तरीके से अंजाम दिया.हत्या के दिन पुरे कोर्ट में चप्पे चप्पे पर अपराधी मुस्तैदी से खड़े थे.बबलू दुबे की मौत होना तय था.

*न्यायलय के चौखट पर अपराध का सीना किया छलनी*

न्यायलय के दहलीज पर अपराधियों ने अपराध का सीना छलनी कर दिया था. कुख्यात बबलू दुबे की हत्या में पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण जिले के अपराधी शामिल थे.बबलू दुबे को सबसे पहला गोली मोतिहारी रिमांड होम से फरार बाल कैदी सौरभ सुमन ने मारी फिर सूरज मेहता व अन्य अपराधियो देखते देखते बबलू दुबे को गोलियों से छलनी कर दिया था.

*हत्या का कारण*
नेपाल के चर्चित उधोगपति सुरेश केडिया के अपहरणकांड में फिरौती के रूप में मिली बड़ी राशि भी कारण है.फिरौती की करोड़ों रुपये की राशि बबलू दुबे ने अकेले हड़प ली थी.जिसके कारण अपहरण कांड में शामिल सभी अपराधियो द्वारा मिलकर घटना को अंजाम दिया गया.गौरतलब है कि श्री केडिया का अपहरण बीते वर्ष मई महीने में नेपाल के गढ़ी माई स्थान से पूजा कर लौटने के वक्त कर लिया गया था जिसमे उस समय बक्सर जेल में बंद बबलू दुबे का नाम सुर्खियों में आया था.

*हत्या में कुणाल सिंह के अलावे शामिल थे ये अपराधी*


बबलू दुबे की हत्या में कुणाल सिंह के अलावा सुमन सौरभ,सूरज मेहता,संजय सिंह, मनीष सिंह , एवं विजय यादव शामिल थे. 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.