राघोपुर: थाना क्षेत्र के गनपतगंज में नए ओ पी बनाने का आदेश जारी
अश्विनी सिंह, राघोपुर।
राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में नए पुलिस ओ पी बनाने का आदेश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 कुमार ऐकले ने कहा कि गणपतगंज एवं आसपास के जगहों में चोरी, डकैती, अवैध नशीली पदार्थों के तस्करी और बिक्री एवं अन्य आशंकित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर इस ओ.पी. का आदेश जारी किया गया है जिसमें एक वरीय पुलिस और अन्य सहयोगी पुलिस रहेंगे।
ज्ञात हो कि गणपतगंज वासियों द्वारा सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर बार बार ओ पी की मांग की जा रही थी। डॉ0 ऐकले ने बताया कि राघोपुर थानाक्षेत्र का क्षेत्रफल काफी बड़ा होने की वजह से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने एवं उनपर दवाब बनाने को लेकर ये आदेश दिया गया है जिसकी मंजूरी हेतु सरकार से अनुशंसा के लिये लिखा जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि वर्त्तमान विधायक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री पी के ठाकुर को क्षेत्र की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के आलोक में ओ पी की मान्यता के लिए अनुशंसा करना चाहिए।ओ पी के आदेश के साथ ही क्षेत्रवासियों में भारी ख़ुशी देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.