सीमा देवी जिला पार्षद के शव को जिप कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि.
 |
| शव पर पुष्पमाला अर्पित करती जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल |
मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण):जिला पार्षद (घोडासहन - 47) सीमा देवी के बुरी तरह जलने से हुई मृत्यु के बाद आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव को जिला परिषद कार्यालय में लाया गया.जहाँ प्रियंका जायसवाल अध्यक्ष जिला परिषद , कमलेश्वर सिंह उपाध्यक्ष , पवन जायसवाल पूर्व विधायक, सहित दो दर्जन जिला परिषद सदस्यों के साथ कर्मचारी गण ने उनके शव पर माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजली दी.जिप अध्यक्ष ने इस घटना को बेहद दुखद संज्ञा देते हुए जिला पपिषद् के लिए अपूर्णिय क्षति बताई। साथ ही पीडित परिवार को सरकारी मानक के अनुसार 5 लाख रूपया मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही.सम्पूर्ण जिला परिषद् पूर्वी चम्पारण इस घटना से बहुत मर्माहत है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.