रामगढ़वा:शिक्षको ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
![]() |
| शिक्षको द्वारा पुतला दहन करते की तस्वीर |
रामगढ़वा : अपनी मांगों को लेकर पटना में धरना प्रदर्शन कर रहे बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के सदस्यों पर किये गये पुलिस की दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में राज्य कमिटी के आह्वान पर प्रखण्ड इकाई के द्वारा बीआरसी के समक्ष मुख्यमंत्री नितिश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला संगठन सचिव अंजनी कुमार की अध्यक्षता में दहन कर अपने आक्रोश का इजहार किया ।
जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अगर सरकार हमारी माँगों को नहीं मानती है तो 27 मार्च से वर्ग 1 से 8 तक के वार्षिक परीक्षा मुल्यांकन का बहिष्कार कर आन्दोलन को धारदार बनाया जायेगा ।
मौके पर श्रीनिवास प्रसाद , संतोष कुमार सिंह , धनंजय सिंह , विनीत कुमार , राकेश कुमार , दशरथ राम , राकेश कुमार सिंह , गजेन्द्र पाण्डेय ,शशिकांत द्विवेदी , अरविंद सिंह , भुआली राम , संदीप कुमार सिंह , अजय कुमार सिंह , दिनेश कुमार सिंह , सरीता कुमारी , कुमारी माधुरी , सच्चिदानंद ठाकुर , खुश्बु कुमारी , विनोद कुमार , राजीव रंजन , ललन राम , ललन गुप्ता , सुनील ठाकुर , अरुण कुमार भाष्कर , रामबाबू कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.