Breaking News

चम्पारण में पहली बार 1 अप्रैल को होगा यूथ कॉन्फ्रेंस

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी: चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर गांधीजी के रचनात्मक कार्य व उनके विचारों से अवगत कराने के लिए “चंपारण यूथ कॉन्फ्रेंस-2017’ का 1 अप्रैल को 10 बजे से आयोजन किया जा रहा है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर यह चंपारण की धरती पर पहला यूथ कॉन्फ्रेंस है जो शहर के युवाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कॉन्फ्रेंस के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है । अब लोकतन्त्र बिना युवा के भागीदारी के संभल नही सकता है। युवा द्वारा, युवा के लिए,युवा का देश है भारत जहां आधी जनसंख्या से अधिक युवाओं की संख्या है। रविवार को गांधी संग्रहालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस में संवाददाता से बात करते हुए “चंपारण यूथ कॉन्फ्रेंस” के कन्वेनर मुन्ना कुमार ने बताया कि मोतिहारी में युवाओं का ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है जिसमें एक दिन में कम-से-कम 35 युवा अपनी रचनात्मक कार्यों को चंपारण की धरती पर साझा करेंगे। कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों के साथ बिहार के लगभग सभी जिलों से युवा प्रतिनिधि चंपारण की धरती पर शिक्षा-व्यवस्था की वर्तमान दशा-दुर्दशा के साथ समाधान एवं युवाओं की भूमिका पर अपनी बातों को रखेंगे।एक तरफ जहां चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में युवाओं को दरकिनार कर दिया जा रहा है तो वही युवा खुद ही अपनी रास्ता निकाल रहे है और गांधीगिरी को अपनाने की बात कर रहे है। इस यूथ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गांधी की बुनियादी शिक्षा के साथ सत्याग्रह के दूसरे पारी को शुरू करने का पहल शुरू हो रहा है जिसमे वर्तमान शिक्षा को समृद्ध करने का अहिंसक एवं रचनात्मक कार्य किया जाएगा। आज चंपारण ही नही वरन पूरे देश की शिक्षा-व्यवस्था चौपट सा हो गया है जिसका समाधान युवा ही कर सकता है।इसके लिए चंपारण सत्याग्रह वर्ष पर आयोजित “चंपारण यूथ कॉन्फ्रेंस” अपने मंजिल को प्राप्त करने में कारगर सिद्ध होगा।
इस यूथ कॉन्फ्रेंस के ब्रांड एंबेसडर केबीसी विजेता सुशील कुमार बने है जो युवाओं के आदर्श के साथ एक प्रेरणा के श्रोत है। चंपारण से सुशील कुमार का भरपूर सहयोग मिल रहा है जो अन्य भागों से आने वाले युवाओं के लिए ऊर्जा देने का कार्य करेगा। सुशील कुमार का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह चंपारण के लिए एक नया अनुभव होगा जिसमें अंतराष्ट्रीय पैटर्न पर यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है जहां एक दिन में 2 दर्जन से ज्यादा युवाओं को बोलने का मौका मिला है।  वही कार्यक्रम कमिटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि चंपारण से युवा शिक्षा-क्रांति का आगाज करेगा जो पूरे देश को गांधीजी की सत्याग्रह की तरह पूरे देश में एक मोडेल का कार्य करेगा। गांधी जी का चंपारण सत्याग्रह मोडेल एक सफल मोडेल रहा जो आज के समय में भी काफी प्रासंगिक है।खासकर युवाओं के लिए तो एक सफल मोडेल है जिसे अपनाकर देश से लगभग सभी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले में मनोज कुमार जयसवाला, डॉ किर्ति कुमारी रही ।



कार्यक्रम का आरंभ सुबह 9 बजे गांधी शांति मार्च के साथ शुरू होगा जिसमें बाहर से आए प्रतिनिधियों के साथ चंपारण के युवा शामिल होंगे और गांधीजी के संदेश को प्रसारित करेंगे। कार्यक्रम में 2 पैनल डिस्कशन भी रखा गया है जिसमे अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के शिक्षित प्रतिनिधि  शामिल होंगे और शिक्षा-व्यवस्था के सुदृढीकरण में राजनीतिक दलों की भूमिका एवं युवाओं के योगदान पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा देने वाले युवा छत्रों में अद्यानंद गौतम, उज्जवल कुमार, रौशन कुमार सिंह, नन्द किशोर सिंह, अभिलाषा भर्ती, अनोखी कुमारी ,जीतन पासवान, वकील सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.