 |
| क्लब के सदस्य |
पचपकड़ी : पचपकड़ी युथ क्लब की ओर से इस वर्ष होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय आज शुक्रवार को सुबह रानी पोखर शिव मंदिर के प्रांगण में क्लब की बैठक में सर्व सहमति से लिया गया। क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक और सामुदायिक होगा। आयोजन स्थल शेखर रिचार्ज दुकान के छत पर और तिथि 11-03-17 समय 11:00 सुबह का चयन सभी सदस्यो की उपस्थिति मे तय की गई।ग्रुपसालाहकार मेनहाज अख्तर ने कहा कि इस सम्मेलन मे सभी भेदवाव मिटा कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि पचपकड़ी युथ क्लब के ग्रुप से जुड़े तमाम वरिष्ट एंव सम्मानित सदस्यों की उस दिन भागीदारी रहेगी।वही पचपकड़ी युथ क्लब समानित सदस्य और पूर्व जिला परिषद प्रत्यशी सह नगर अध्यक्ष भाजपा ढाका दिलीप सर्राफ के तरफ से गरीब बच्चो को गंजी, रंग अबीर बाटने का कार्यक्रम है इस मौके पर युवा भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।आज की बैठक मे रंजीत कुमार, मेनहाज अख्तर, तुफानी गुप्ता, वसीम अख्तर, मधुरेन्द्र गुप्ता, राजु बाबू,मोहन चौधरी. राजेश चौधरी, अनिल कुमार इत्यादि क्लब के सदस्य लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.