Breaking News

मुजफ्फरपुर:दर्दनाक सड़क हादसा,बस पलटने से 6 की मौत,1 दर्जन गंभीर रूप से घायल

पलटी हुई बस की तस्वीर
मुजफ्फरपुर : दिल्ली से मधुबनी आरही बस बोचहा स्थित एनएच 57 पर जलसा लाइन होटल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिससे मौके पर ही पांच यात्रिओ की मौत हो गयी जबकि एक यात्री की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है क्योकि दुर्घटना में लगभग एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल है जिन्हे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से मधुबनी आ रही थी जिसमे 35 से 40 यात्री सवार थे जो होली मनाने अपने घर आ रहे थे की अचानक बस चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस बोचहा स्थित जलसा लाइन होटल के पास गड्ढे में पलट गई.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.