जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का छाया रहा मुद्दा
 |
| बैठक में जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल व अन्य |
रवि गुप्ता मोतिहारी
पूर्वी चंपारण : जिला परिषद के सभागार में मंगलवार को जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल की उपस्थिति में जिप की सामाजिक न्याय समिति की बैठक हुई.बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्याप्त अनियमितता समेत सेविका सहायिका बहाली में गड़बड़ी की बात को गंभीरता से लिया है तथा इस पर हर हाल में लगाम लगाने की बात कही गयीै.बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष मनोज मुखिया ने कहा कि आईसीडीएस में सेविका सहायिका की बहाली में पोषक क्षेत्र का गलत बहुलता बदलाव दिखा कर आरक्षण रोस्टर में फेरबदल, मिली आपत्ति का बिना निराकरण किए चयन पत्र के वितरण की काफी शिकायत मिल रही है जो काफी गंभीर एवं चिंताजनक है.इस पर हर हाल में लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है पर बल दिया गया व उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी सीडीपीओ या पर्येवेक्षिका इन गड़बड़ियों में संलिप्त नजर आयेंगी, उन पर सदन बिभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा करेगा.
 |
| बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण |
जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने, पोशाक राशि वितरण में गड़बड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बोर्ड नहीं लगाना, केंद्र को सेविका द्वारा अपने घर पर संचालित करना, केंद्र संचालन की राशि निकासी में गड़बड़ी एवं अनियमितता की काफी सारी शिकायते मिल रही है, जो काफी चिंताजनक है. इस संबंध में मिलने वाली शिकायतों को अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निराकरण करने का आदेश बिभागीय अधिकारियो को दिया. बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से कारण पृच्छा माँगने की बात भी कही गई.बैठक के दौरान जिप सदसय ध्रुव भगत, वसीम अख्तर, शैलेंद्र मिश्र, दिलीप कुमार, उमा देवी,किरण देवी, शंभू राम नगीना देवी, मंजू देवी, प्रभा प्रवेश यादव, किरण देवी, बासी राम के साथ आईसीडीएस के डीपीओ राजेंद्र दास, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड के बीडीओ, सीडीपीओ आदि मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.