Breaking News

अपराधी की गोली से गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक पवन जयसवाल के चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत

*📝✍तीसरे दिन भी बंद है बैरगनिया*
शहर के चप्पे चप्पे पर है पुलिस बल तैनात
*📃आक्रोश . पूर्व पार्षद व ठेकेदार पर फायरिंग से इलाज के दौरान में हुए मौत के विरोध में दुकानों सहित सभी विद्यालय बन्द
मृतक राजाबाबू की फाइल फोटो
Vinod kumar reporting
सीतामढ़ी/बैरगनिया : बैरगनिया  29 मार्च ।पूर्वी चम्पारण के पूर्व विधायक पवन कुमार जायसवाल के चचेरे भाई एवं पूर्व नगर पार्षद व ठीकेदार राजीव कुमार गौतम उर्फ राजा बाबु  (43)के हत्या के विरोध मे आज बैरगनिया बाजार तीसरे दिन भी पूर्णत बन्द रहा ।बाजार मे तनाव है परन्तु प्रशासन की मुस्तैदी के कारण सब कुछ नियंत्रण मे है ।ज्ञात हो कि सोमवार को दिन के लगभग बारह बजे राजा बाबु मुख्य पथ स्थित अतिथि विश्राम गृह के नीचे महारानी साड़ी शो रूम मे हमेशा की भांति बैठकर गप्पे कर रहे थे कि अचानक एक नवयुवक अपराधी आया और पीछे से पीठ में गोली मारकर पैदल भागने मे सफल हो गया ।लाइसेंसी रिवाल्वर निकालते जब तक वे गिर पड़े ।लोग कुछ समझ पाते तब तक सारा बाज़ार फटाफट बन्द हो गया ।घायल राजा बाबु को स्थानीय अस्पताल मे गया जहा तुरंत बेहतर ईलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया ।सीतामढ़ी के डाक्टर वरूण कुमार के निजी क्लिनिक मे 32 घंटा ईलाज चलने के बाद स्थिती बिगड़ते देख डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया ।जहा पारस हास्पिटल मे ईलाज के दौरान लगभग रात्री दो बजे उनकी मौत हो गई ।मौत की खबर आग की तरह फैल गई ।पुलिस प्रशासन की नजर काफी पैनी बनी हुई है ।जानकारो का मानना है कि राजा बाबू का पुलिस ओर अपराधी के बीच गहरी पकड़ थी ।वषॅ 2012 मे धीरज कुमार जायसवाल उफॅ बबलू के घर पर हुई डकैती मे बबलू की मौत डकैतो ने कर दी थी ।इसी के प्रतिरोध मे जमुआ निवासी राम नरेश सहनी एव पूर्वी चम्पारण के महुआवा गाव निवासी बैजनाथ सहनी की संदेहास्पद मौत हुई और दोनो का शव फुलवरिया घाट के पास पाया गया ।वही दूसरी ओर बैरगनिया मे दिनोदिन बढती जा रही रंगदारी के कारण राजा बाबु रंगदारो के आख की किरकिरी बनते जा रहे थे ।ऐसे मे लोगो मे तरह तरह की बात कर रहे है ।फिलहाल पुलिस स्थिति को बेहद गुप्त रख रही है ।वही राजा बाबु अपने पीछे बुढी मा, दो लड़का  (मणि गौतम (14),शनी गौतम  (12)एव दो पुत्री पुजा )छोड़ गये है ।पत्नी सुनीता देवी जायसवाल का रो -रो कर बुरा हाल है ।स्थानीय विधायक अमित कुमार टुन्ना, पूर्व विधायक पवन कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष मो बशीर अंसारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द जायसवाल, भाई ओमप्रकाश, सहित दजॅनो गणमान्य लोगो ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.