पूर्वी चंपारण: आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद के सफाईकर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया समर्थन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
नगर परिषद के सफाईकर्मियों के लगातार 18 दिनों से हड़ताल पर रहने से मोतीहारी शहर पूरी तरह से नरक में तब्दील हो गया है, लेकिन न कार्यपालक इसका कोई समाधान निकाल रहे है और न ही कोई प्रशासनिक पहल हुआ है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी मनाने का तैयार जोरो पर चल रहा है लेकिन वही गांधी जी की एक रचनात्मक कार्य साफ-सफाई में लगे गरीब पिछड़े लोगो को दर किनार कर दिया गया है। शताब्दी पर करोड़ो खर्च करने का प्रस्ताव आ रहा है , रोजाना सत्याग्रह शताब्दी से जुड़े खबरे आ रही है लेकिन सत्याग्रह पर बैठे इन गरीब व अनपढ़ सफाई कर्मियों की कोई सुन नही रहा है।
धारणा पर बैठे सफाई-कर्मियों से बात करते हुए पार्टी के संयोजक मुन्ना कुमार ने कहा कि ये कैसा शासन-व्यवस्था है कि नगर परिषद से लेकर सांसद तक बीजेपी का है लेकिन गांधी के कर्मभूमि चंपारण को पूरी तरह से गंदगी से भर दिया है। बीजेपी का जिस तरह से चंपारण में अधिपत्य है अगर नियत ठीक रहता तो एक चुटकी में सभी समस्याओं का निराकरण निकाल सकता था। चंपारण वासियों से ही नही पूरे देश के निवासियों से स्वछता के नाम पर टैक्स वसूल रहे है लेकिन सफाई के लिए समर्पित सफाई कर्मियों को ही दर किनार कर दिया है। चंपारण वासियों के लिए एक मौका और आया है कि बीजेपी के इस स्वच्छता के नाप पर लूट को सत्याग्रह द्वारा जबाब दे और गांधी के कर्मभूमि को बीजेपी विहीन करे तभी चंपारण के साथ देश का कल्याण होगा।
वही मौके पर उपस्थित पार्टी के युवा संयोजक वेद प्रकाश ने कहा कि नगर परिषद अगर मोतीहारी वासियों का भलाई चाहती है तो इन सफाई-कर्मियों की मांगों को सुने और ज़िला प्रशासन भी आगे आए तभी समस्या का समाधान निकाल सकता है।वही कोई अनहोनी हो जाए तो प्रशासन से लेकर मंत्री तक खोज खबर लेने पहुंचेंगे लेकिन अभी हल निकल सकता है तो मरने के लिए छोड़ दिया है।इन गरीबों के पेट पर लात मारकर बीजेपी अपने भविष्य को अंधेरे में डाल दिया है।
मोतीहारी प्रखण्ड के संयोजक वकील सिंह ने कहा कि हम इन गरीबों के साथ है और मशाल जुलूस में शामिल होकर इनके माँगो का समर्थन करेंगे।पार्टी हर कदम पर इन सफाईकर्मियों के साथ है और हल निकाल कर मोतीहारी शहर में व्याप्त कचड़े के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिससे इस नरकीय स्थिति से छुटकारा मिल सके।अगर इनके माँगो को सुनकर समाधान नही निकलेगी तो क्रमबद्ध तरीके से अहिंसात्मक सत्याग्रह किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.