Breaking News

केसरिया:भाजपा नेता के बाइक की डिक्की तोड़ उच्चको ने उड़ाये 53 हजार रुपये

भाजपा नेता के बाइक की डिक्की तोड़ उच्चको ने उड़ाये पैसे
रवि गुप्ता                         
केसरिया:बाजार में सब्जी खरीदने गये एक भाजपा नेता के बाइक की डिक्की तोड़ कर अज्ञात उच्चको ने 53 हजार रुपये नकद समेत पासबुक-चेकबुक और अन्य आवश्यक कागजात उड़ा लिए। घटना बुधवार की देर शाम केसरिया थाना क्षेत्र के रामपुर बोरिंग बाजार की बतायी जाती है। इस संदर्भ में केसरिया क्षेत्र के भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एसबीआई की केसरिया शाखा से लड़की की शादी के वास्ते 53 हजार रुपया निकाल कर उसे डिक्की में रख कर अपने गांव सुंदरापुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक खड़ी कर रामपुर बोरिंग बाजार में सब्जी खरीदने गये। सब्जी लेकर लौटने के बाद उन्होंने देखा कि बाइक के डिक्की का लॉक टूटा हुआ है और पैसा समेत अन्य कागजात गायब है।भाजपा नेता ने इस घटना की लिखित शिकायत केसरिया थाने में दर्ज करायी है। केसरिया के थानेदार जीतेन्द्र देव दीपक ने बताया कि भाजपा नेता के आवेदन पर मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरु कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.