मैट्रिक परीक्षार्थियों को परीक्षा के अंतिम समय में तैयारी कर आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला दारा प्रेरित किया गया।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
ख्वाब फ़ाउंडेशन के तत्वाधन में बैधनाथपुर,चिरैया के आदर्श कोचिंग संस्थान में 10 वीं के विध्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन जिसमे लगभग 100 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। मैट्रिक परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही है जिसके लिए परीक्षार्थियों के पास अब ज्यादा समय नही रह गया है। ऐसे समय में अब सभी विषयों के मोडेल सेट का समयानुसार अभ्यास शुरू हो जाना चाहिए। परीक्षा से पहले ,परीक्षा देते समय और परीक्षा के बाद क्या-क्या एहतियात बरते ,इसके लिए पूर्व नौसैनिक अधिकारी कुणाल भूषण ने बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों समझाते हुए प्रेरित किया। कुणाल भूषण बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नही है। जितना आपलोगों ने अभी तक पढ़ा है उसी को रिवीजन कर ले और मोक टेस्ट द्वारा अपने समय को पूरी तरह से संयमित कर ले।
जितना समय परीक्षा हाल में प्रश्नों के हल के लिए दिया जाता है उतना ही समय में अपने घर पर भी अभ्यास करे जिससे परीक्षा में कोई प्रश्न छूटने न पाये। परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटा पहले पहुंचे जिससे मन शांत हो सके और कोई घड़बराहट न हो सके। सुबह में हल्के नास्ते यथा रोटी,सब्जी,फल आदि का प्रयोग करे जिससे मन तंदुरुस्त रह सके और तरोताजगी का अहसास हो।
वही ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक व मोटिवेशनल वक्ता मुन्ना कुमार ने मैट्रिक परीक्षा को जंग की तरह कहा जिसके लिए भरपूर तैयारी के साथ आत्मविश्वास की काफी जरूरत पड़ेगी। जैसे जंग जितने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाता है वैसे ही मैट्रिक परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए मेहनत के साथ सभी विषयों का पूर्वाभ्यास बहुत जरूरी है। श्री कुमार ने परीक्षा देते समय अगर कोई प्रश्न नही याद हो ,तो फिर परीक्षा हाल में क्या करे जिससे उसका उतर लिखा जा सके, इसके लिए टिप्स बताया जो परीक्षार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता।
वही बीसीए की छात्रा व नवोदित समाजसेवी अभिलाषा भारती ने लड़कियों को प्रेरित करते हुए काही कि मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जीवन के लिए काफी महत्व रखता है इसलिए मेहनत में कोई कशर ना छोड़े और खूब मेहनत करे।वही संस्था के निदेशक दीपक कुमार सिंह ने वक्ताओं को धन्यवाद दिया और परीक्षा बाद कैरियर काउन्सेलिंग के लिए पुन: आमंत्रित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.