विनय बिहारी की मांग हुई पूरी, तेजस्वी यादव ने कपड़ा पहनाते हुए यह कह जीत लिया दिल
![]() |
| विनय बिहारी को कपड़ा पहनाते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव |
पटना : विनय बिहारी की मांग को आज तेजस्वी यादव ने हरी झंडी दे दी. आज भी विनय बिहारी हाफ पेंट और बनियान में विधानसभा पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार से अपनी मांग को लेकर गुहार लगाया था. आज उनकी मांग पूरी हो गई. पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि “लौरिया से बीजेपी विधायक श्री विनय बिहारी सिंह जो अपने क्षेत्र में ग्रामीण कार्य एवं सिचाई विभाग की सड़क को पथ निर्माण विभाग द्वारा अधिग्रत कर सड़क बनाने की मांग को लेकर विगत 4 महीनों से कुर्ता-पायजामा नहीं पहन रहे थे.
आज 37.08 किलोमीटर बेतिया, मनुआपुल, योगापट्टी, नवलपुर, रतवल चौक पथ को 80 करोड़ लागत के निर्माण की मांग को केंद्रीय सड़क निधि के अंर्तगत स्वीकृति प्रदान कर अपने हाथों से कुर्ता-पायजामा पहनाया. हम बिना भेदभाव के विकास की राजनीति करते है चाहे वो किसी भी दल के हो.”

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.