Breaking News

पकड़ीदयाल:एक बेहतर समाज बनाने का लक्ष्य को लेकर छात्र युवा समिति की हुई बैठक

 
बैठक की तस्वीर
पप्पू कुमार

पकड़ी दयाल :  छात्र युवा समिति की बैठक रविवार को इंद्रा गाँधी उच्च विधालय मे की गई । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छात्र युवा समिति के संस्थापक सह संचालक पप्पू कुमार ने कहा की इस संगठन का एक ही उदेश्य है । की मेरे बिखरे हुए समाज को एकत्रित करते हुए एक विकसित समाज का निर्माण करना है । इसी उदेश्य के साथ समाज मे एकता , भाईचारा लाने के लिए एक खेल क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है । जिससे समाज मे प्यार , स्नेह हो । वही इस टूनामेंट के माध्यम से कई लोगों को सम्मानित किये जायेंगे । जिससे हमारे युवा साथी एक बेहतर समाज बना सके । इस बैठक मे सभी सदस्य को अपना -अपना प्रभार सौंपा गया है । छात्र युवा समिति का पकड़ी दयाल अध्यक्ष अनवर अली , उपाध्यक्ष केदार कुमार , सचिव अशरफ अली और अफजल आलम और चैता पंचायत का सहसंयोजक धीरज कूo सिंह , ललन कूo और अखिलेश कूo को सौंपा गया है ।
वही मौके पर अनिल कूo , प्रेम कूo राजा कूo दिलीप कुमार रघुवीर आदि सदस्य उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.