बैरगनिया : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को गौर शहर में प्रवेश को रोकने का प्रयास कर रहे मधेशी आनदोंलंकारी व पुलिस के बीच हुई झड़प में एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज गौर सदर अस्पताल में चल रहा है आंदोलनकारी एक मार्शल गाडी में आगजनी की व दो को तोड़फोड़ किया मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में संबिधान संसोधन के बिना निकाय चुनाव कराए जाने व श्री नेपाल के मधेश विरोधी रवैये को लेकर
 |
| आग में जलती वाहन |
रविवार को उनके एक कार्यक्रम को अवरुद्ध करने को लेकर संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ता गौर के बीपी चौक पर आवागवन को अवरुद्ध करने का प्रयास किया फलतः पुलिस व सेना के जवानों के साथ झड़प शुरू हो गयी आंदोलनकारियों ने पथराव किया उधर से लाठी चार्ज, आशुगैस के गोले छोड़े गए इस दौरान समाचार संकलन करने गए पत्रकार प्रभात कुमार झा को जवानों ने पीटकर जख्मी कर दिया इस घटना में नन्दकिशोर पटेल व पुलिस जवान
 |
| गंभीर रूप से घायल |
रामविनय यादव भी घायल हो गए आक्रोशित आंदोलनकारी एक वाहन को आग लगा दिया तो दो को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया घटना को लेकर गौर शहर में भगदड़ मच गयी दुकाने बंद होने लगी चारो और सन्नाटा पसर गया शहर में करफ्यू का माहौल बन गया था रौतहट पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों का शिष्टमंडल
 |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते पत्रकार |
जिकाधिकारी उद्धव बहादुर थापा को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलीस जवान पर करवाई की मांग की है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.