Breaking News

चम्पारण के समाजसेवी श्री मुन्ना को नेपाल में किया गया सम्मानित

चंपारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के युवा समाजसेवी मुन्ना कुमार को अतराष्ट्रीय युवा कमिटी द्वारा आयोजित “प्रथम नेपाल-इण्डिया बाईलेटरल यूथ डॉयलग” में “प्रथम नेपाल-इण्डिया फ्रेंड्शिप यूथ अवार्ड-2017” से सम्मानित किया गया। श्री कुमार को यह सम्मान नेपाल सरकार के राष्ट्रीय युवा काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष माधव प्रसाद दुंगल के हाथों प्राप्त हुआ।इस सम्मान के लिए श्री कुमार का चयन भारत एवं नेपाल के बीच बाईलेटरल संबंध को मजबूत बनाने एवं सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया। इस “प्रथम नेपाल-इण्डिया बाईलेटरल यूथ डॉयलग” कार्यक्रम का विषय “युवाओं की वैश्विक मजबूती में योगदान” था जिसमे भारत एवं नेपाल से 40 युवाओं ने भाग लिया। भारत की तरफ से मुन्ना कुमार के अलावा सिक्किम से शिक्षाविद युवा समाजसेवी रवि आर्मो, गोरखपुर से रोटी बैंक के संचालक आज़ाद पांडे, सीतामढ़ी से मौका फ़ाउंडेशन के संस्थापक युवा अखिलेश कुमार शामिल रहे।

श्री कुमार मोतीहारी से नेपाल के काठमांडू में नेपाल में हुए भीषण भूकंप में रोटरी क्लब मोतीहारी एवं रेड क्रॉस द्वारा दिये गए राहत सामाग्री को ले जाने वाले युवा है। काठमांडू से पुन: एक बस के साथ वह से लगभग 50 लोगो को साथ सुरक्षित भारत लाये थे।

मुन्ना कुमार को अंतराष्ट्रीय स्तर भारत से बाहर की धरती पर यह पहला सम्मान है। इससे पहले सामाजिक कार्यों में अहम योगदान के लिए नवम्बर 2016 में वर्ल्ड यूथ कॉन्फ्रेंस, विज्ञान भवन में “संघाई यंग लीडर अवार्ड” से सम्मानित किया जा चुका है। यही नही पिछले वर्ष पटना में बिहार यूथ डॉयलग कमिटी द्वारा “बिहार सृजन सम्मान” से सुशोभित हो चुके है। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी एवं योगदान के लिए नगर परिषद, मोतीहारी ने “मोतीहारी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया है, सुषमा ग्रुप ने “चंपारण रत्न” सम्मानित किया है, प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन ने “शिक्षा-रत्न सम्मान” ,युवा प्रकोष्ठ,मोतीहारी द्वारा केबीसी विजेता सुशील कुमार के साथ “यूथ आइकॉन ऑफ चंपारण” से नवाजे गए है।  
मुन्ना कुमार ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक है और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के लक्ष्य विजन2020 को पूरा करने एवं महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु शिक्षा एवं ग्रामीण विकास पर कार्य कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.