Breaking News

कानपुर रेल हादसा तथा घोड़ासहन रेल ट्रैक बम कांड का आरोपी शमसुल होदा गिरफ्तार

गिरफ्तार शमशुल होदा की फाइल फोटो
 काठमांडो : दुबई से गिरफ्तार किए गए कानपुर रेल हादसे एवं घोड़ासहन रेलवे ट्रैक बम कांड के मास्टरमाइंड और आईएसआई एजेंट शमसुल होदा ने नेपाल पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. होदा ने नेपाल पुलिस को बताया कि भारत में रेल हादसों की साजिश रचने के लिए उसे पाकिस्तान से निर्देश मिले थे.
आतंकी हमलों की कलई खोलते हुए होदा ने बताया कि भारत में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान से उसे लगातार निर्देश मिल रहे थे. उसने बताया, भारत में खासकर बिहार में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया जाना था. रेल पटरियों पर धमाकों की साजिश के बारे में भी उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
होदा ने बताया, उसे रेल की पटरियों को बम धमाकों से उड़ाकर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का आदेश मिला था. शमसुल होदा ने पुलिस से कहा, 'आतंक के इस खेल में मुझसे भी कई बड़े-बड़े लोग शामिल हैं.' इस दौरान उसने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों पर भी खुलकर बात की.

गौरतलब है कि पिछले साल कानपुर में हुए रेल हादसे में तकरीबन 150 लोग मारे गए थे. वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.वही बीते साल 1 ऑक्टूबर को बिहार के घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर बम लगांकर सवारी गाड़ी उड़ाने की कोशिश की थी जिसे स्थानीय लड़को द्वारा देख लेने के बाद उक्त बम कांड बिफल हो गया था.इस रेल हादसे में नेपाल मूल के आईएसआई एजेंट शमसुल होदा का नाम गिरफ्तार अपराधियो मोती पासवान,मुकेश यादव तथा उमाशंकर पटेल से पूछताछ में सामने आया था. होदा नेपाल से चुनाव भी लड़ चुका है और उसका नेपाल में एक रेडियो स्टेशन भी है.
कानपुर रेल हादसे के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने होदा को पकड़ने की कवायद तेज कर दी थी. सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश रंग लाई और दुबई से शमसुल होदा को गिरफ्तार कर लिया गया. बीते शनिवार होदा को दुबई से नेपाल लाया गया. भारतीय खुफिया एजेंसी आईबी, रॉ और एनआईए की टीम पहले से ही नेपाल में मौजूद थीं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.