ढाका:मूर्ति विसर्जन में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर छात्रों और पुलिस में झड़प,मामला शांत
![]() |
| मामले को शांत कराते एसडीओ मनोज रजक |
सिकरहना : मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर छात्रो और पुलिस में झड़प हो गई है झड़प में रोड़ेबाजी भी की गई है वही स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किये है घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के गाँधी चौक की है बिना वरिय पदाधिकारी के आदेश पर लाठीचार्ज करने वाले ढ़ाका थाना के मुंशी मो.औरंगजेब को निलंबित कर दिया गया है जिसकी पुष्टि करते हुवे एसडीओ मनोज कुमार रजक ने बताया कि फिलहाल मामला शांत हो गया है विदित हो कि ढ़ाका सरस्वती पुजा के भसान हेतु डीजे बजाने पर प्रतिबंध को लेकर ढ़ाका पटेल नगर पूजा कमिटी के सदस्यों सहित अन्य छात्रों का झुंड गांधी चौक पर इक्कठा होकर टायर जलाकर प्रशासन के विरुद्ध में नारा लगाते हुवे प्रदशर्न करने लगे मामला शांत करने के उदेश्य से एसडीओ श्री कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच आंदोलनकारी से वार्ता का प्रयास कर ही रहे थे इसी बीच मुंशी सह जमादार औरंगजेब ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चटकाना शुरू कर दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारीयों ने पलटवार करते हुये उक्त मुंशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को थाने तक खदेड़ते हुवे रोड़ा पत्थर से प्रहार शुरू कर दिया स्थिति की भयावहता को देखते हुये एसडीओ व स्थानीय बुद्दिजीवीयो ने पहल कर मामला को फिलहाल शांत करा दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.