Breaking News

सुपौल: T-20 टूर्नामेंट में थुमहा टीम विजयी

राजा बाबू @ राघोपुर, सुपौल

राघोपुर प्रखंड के सिमराही लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान पर सात दिवसीय क्रिकेट टी-20 राज कुमार गुप्ता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वारा आयोजन किया गया था। जिसका शुभारम्भ युवा समाजसेवी एवं पंचायत समिति के उम्मीदवार भारत भूषण के द्वारा किया गया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक विकास होता है। खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ाता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार से कभी निराश नही होना चाहिए बल्कि सीख लेना चाहिये।
आयोजकों ने बताया कि इस राजकुमार कुमार गुप्ता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट में आठ टीमों ने भाग लिया लिया था। इस टी-20 टूर्नामेन्ट में विजेता टीम को 11000 रुपयों का चेक एवं कप और उप-विजेता टीम को 5000 रुपयों का चेक एवं कप का पुरस्कार रखा गया था।
जिसमे फाइनल मैच सिमराही बनाम थुमहा की टीम के बिच खेला गया और सिमराही टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर  थुमहा टीम के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसपर थुमहा ने आठ विकेट खोकर 19 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। थुमहा टीम ने यह सिमराही को तीसरी बार हराकर अपना जीत हासिल किया।
मैच समाप्ति के बाद एक समारोह आयोजित कर विजेता व् उप-विजेता टीम को चेक और कप प्रदान किया गया।
विजेता टीम के कप्तान अजूबा खान और उपविजेता टीम के कप्तान विशाल गुरु सिंह को राज कुमार गुप्ता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट के सचिव संदीप कुमार ने चेक और कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है इसलिए हार से निराश एवं जीत से अति उत्साहित भी नही होना चाहिये क्योकि हार ने ही जीत की पटकथा लिखी रहती है।
इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट के प्रधान भारत भूषण, सचिव संदीप कुमार, कमेंटटीएटर चीकू राजा एवं प्रणव कुमार दास व् अन्य कार्यकर्ता मुन्ना खान, मयंक, बजरंग, नौशाद नजर, सुमन, सुमित, प्रमोद कुमार, अजय, सावन, रोहित, नितीश जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।⁠⁠⁠⁠

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.