Breaking News

पश्चिम चंपारण:गौनाहा के सोफा मंदिर में पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

अकाश जयसवाल      
चम्पारण* : बेतिया से सुदूर क्षेत्र गौनाहा में स्थित सोफा मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूजा अर्चना की इस क्रम में पुजारी का उत्साह देखते बन रहा था पुजारी रामनाथ ने बताया कि इस मंदिर में पूजा करने वाली उनकी यह पांचवीं पीढ़ी है इसके पहले उनके पिता तेतरनाथ इस मंदिर के पुजारी हुआ करते थे मुख्यमंत्री ने भगवान भोले शंकर की पूजा के बाद पुजारी से मंदिर को लेकर कई सवाल पूछे उन्होंने मंदिर के आगे निर्माणाधीन हिस्से के बारे में पूछा उन्होंने यह भी पूछा कि पिछली बार जब आए थे तो उन्हें कटाव की शिकायत मिल रही थी इस बार तो ऐसा नहीं है न? इस पर पुजारी ने जवाब दिया कि नहीं इस बार ऐसा नहीं हुआ. इधर पुजारी ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है इसके अंदर एक गुफा भी है उनके पूर्वज बताया करते थे कि इस गुफा में जो भी गया वह वापस नहीं आया फिलहाल इस गुफा को रौशनदान के माध्यम से ढक दिया गया है इसके अंदर अनगिनत संख्या में सांप मौजूद है जिनका दर्शन अक्सर लोगों को होता है हालांकि ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.