Breaking News

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को बौद्ध महोत्सव में प्रदर्शन की मिली अनुमति

कला का जौहर बिखेरेंगे मधुरेंद्र
मधुरेन्द्र की फाइल फोटो
बोधगया : विश्व प्रसिद्ध बोधगया में 1 फरवरी से शुरू हो रही तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव में चंपारण की धरती का लाल मसहूर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र अपनी कला का जौहर बिखेरेगा। इसको लेकर वहां जिलाधिकारी कुमार रवि ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। डीएम का पत्र मिलते ही इस युवा सैंड आर्टिस्ट  के हौंसलों की उड़ान को पंख पंख लग गए हैं। मधुरेंद्र ने चम्पारण टुडे को सेलफोन पर इसकी जानकारी देते बताया कि वरीय उपसमाहर्ता सह पर्यटन के प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव निर्देश पर कालचक्र मैदान में बने मुख्य पंडाल के ठीक सामने 20/30 का भूखंड उसे मुहैया करा दी गयी हैं। वही एक ट्रक बालू समेत रंग- रोगन की विभिन्न सामग्रियां  भी उपलब्ध करायी गयी हैं। वही ज्ञान प्राप्त करते भगवान बुद्ध की कलाकृति को अंतिम टच देने में वह जुट गया हैं। यहां बता दे की हालही में संपन्न राजगीर महोत्सव शराब बंदी एवं निश्चय यात्रा के दौरान "नीतीश कुमार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत् औरंगाबाद के ऊब प्रखंड में बिहार सरकार की सात निश्चय योजना को बालू पर उकेर मधुरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य कई राजनीतिक शख्सियतो व् वरीय पदाधिकारियों को भी अपनी कला का लोहा मनवा चूका हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.