Breaking News

आइसा इनौस द्वारा मोतिहारी में सेमिनार का हुआ आयोजन

राहुल कुमार              
आज केन यूनियन मोतिहारी में आइसा इनौस द्दारा ''रोहित वेमुला से नजीब तक न्याय एवं लोकतंत्र का सवाल'' पर सेमिनार आयोजित किया गया जिस की अध्यक्षता करते हुए आइसा जिला सचिव संजीव कुमार ने कहा की हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधर्ती छात्र रोहित वेमुला की संस्थानिक हत्या के लिए न्याय के सवाल पर संघर्ष चल ही रहा था की इसी बिच जे एन यू से छात्र नजीब अहमद का अपहरण  हो जाना और अब तक आता पता ना चल पाना शासन प्रशासन का रवैया घोर लापरवाही पूर्ण है ।
सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रो0 अरुण कुमार मिश्र ने कहा की शैक्षणिक संस्थाये प्रतिभा को गढ़ने के लिए होता है सरकारे कौन सा विश्वविद्यालय बना रहे है जहा छात्र आत्म हत्या करने पर मजबूर हो जाता है।
प्रो0 इकबाल हुसैन ने कहा की जो सरकारे नैतिक आधारो पर जनता का सामना नही कर पाती वो सरकार बुलेट का सहारा लेती है।भूमंडलीकरण का नारा देकर पुरे देश को लूटने का प्रयाश किया जा रहा है।
भाकपा मेल का वरिस्ट नेता कॉम विशुनदेव यादव ने कहा की रोहित वेमुला के संस्थानिक हत्या के लिए जिम्मेवार कुलपति आप्पा राव को देश का प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्दारा सम्मानित किया जाना न्याय व् लोकतंत्र के लिए खतरा है।
सभा को भैरावदयल सिंह अनुराग कुमार राजेंद्र राम सैदुलह अंसारी संभु यादव आदि ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.