चंपारण के मुन्ना 28 को “इंडो-नेपाल बाईलेटरल यूथ डॉयलग-2017” काठमांडू में भाग लेंगे
पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के सिरहा गाँव के मुन्ना कुमार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुआ है जिसमे प्रथम बार आयोजित “इंडो-नेपाल बाईलेटरल यूथ डॉयलग-2017” काठमांडू में भाग लेने जा रहे है। इसका आयोजन 28 जनवरी को नेपाल पर्यटन बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हाल में को होना है। इससे पहले भी “अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन-2016” में दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। अंतराष्ट्रीय युवा कमिटी द्वारा इन्हे “संघाई यंग लीडर अवार्ड-2016” से भी सम्मानित हो चुके है। अभी-अभी विश्व की अद्वितीय ट्रेन यात्रा के प्रबंधन कमिटी के सदस्य के रूप में अपनी योगदान देकर चंपारण लौटे है। इनके प्रतिभा एवं सामाजिक कार्यों को पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान “ अंतराष्ट्रीय युवा एनजीओ सम्मिट-2015” चेन्नई से मिला और उसके बाद से इनकी लोकप्रियता राष्ट्रीय से अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते जा रहा है। अंतराष्ट्रीय युवा कमिटी के द्वारा आयोजित पहली इस कार्यक्रम में भारत एवं नेपाल से कुल 40 प्रतिनिधियों का चयन हुआ है जिसमें भारत की ओर से मुन्ना कुमार एक है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत एवं नेपाल के युवाओं के रचनाटक कार्यों के द्वारा दोनों देश को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाना है। इस “इंडो-नेपाल बाईलेटरल यूथ डॉयलग-2017’ का थीम है “वैश्विक विकास में युवाओं की भूमिका“। भारत से भाग लेने वाले युवाओं में कुछ प्रमुख नाम शामिल है जिसमें गोरखपुर से स्माइल फ़ाउंडेशन से आज़ाद पांडे, हरियाणा से बेटी बचाओ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौहान, गंगटोक सिक्किम से शिक्षाविद रवि आर्मो , बिहार के सीतामढ़ी से मौका फ़ाउंडेशन के संस्थापक अखिलेश कुमार है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.