चकिया में रेल ट्रैक पर मिली युवती की लाश
अब्दुस्समद
चकिया रेलवे गुमटी संख्या 138सी के समीप रेल ट्रैक पर गुरुवार को एक युवती का शव मिला।
मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारियों ने शव की शिनाख्त को ले आसपास के इलाके में पूछताछ की। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।
युवती के सिर पर गहरा जख्म है । जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने बताया कि युवती की उम्र 20 -22 वर्ष है। उसके शव के पास से मोबाइल, घड़ी, लाल धागे में बंधा हनुमान जी का लॉकेट, नथ व शॉल आदि मिले हैं।
युवती लैगिंग्स व टी शर्ट पहनी हुई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने से मौत का लगता है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल बंद पड़ा है। इसके खुलने पर मामले का खुलासा होगा। शव की सूचना उक्त गुमटी के गेटमैन रामजी कुमार को सुबह में मिली।
इधर, इलाके में दिन भर ट्रैक पर मिले शव को लेकर चर्चा होती रही। आसपास के लोगों का कहना है कि शव मेन लाइन के दो नंबर ट्रैक पर पटरी के बीचोंबीच रखा हुआ था। ऐसा लगता है किसी ने युवती की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.