Breaking News

मानव श्रृंखला बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक

अजीत कुमार सिंह कोटवा।
कोटवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में शराबबंदी को सफल बनाने हेतू जन जागरूकता और जनसहभागिता के द्वारा आगामी 21 जनवरी मद्य निषेध दिवस के दिन 9:00 से 11:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर प्रस्तावित 16 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प लेने का आह्वान प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने पदाधिकारियों , सरकारी कर्मियों , जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य लोगों को अपने संबोधन में किया !
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सनीला देवी ने किया ! बैठक के बाद उपस्थित सैकड़ों लोगों द्वारा मॉक मानव श्रृंखला बनाया गया ! मौके पर थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार , केआरपी ओनम सिंह , मुखिया कन्हैया कुमार पांडे, जितेंद्र यादव धर्मेंद्र साह रूपनारायण हजारा , ओम प्रकाश कुशवाहा , कमलेश सिंह पूर्व मुखिया सजावल राम, सुभाष गिरी, अरुण दुबे , सुनील यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.