Breaking News

पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूशे मुहम्मदी का आयोजन

निखिल कुमार सिंह कोटवा (पू.च.):-
कोटवा प्रखण्ड के बिशुनपुर में अवस्थित मदरसा अहमदिया रिजविया वहरूल उलूम द्वारा 12-12-2016 को पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जुलूशे मुहम्मदी का आयोजन किया गया । जुलूशे मुहम्मदी बिशुनपुर मदरसा से होते हुए वृति टोला , बझिया बाजार ,गोपी छपरा , भोपतपुर , बेतिया बसंत , भगवतिया गाँवो का भ्रमण करते हुए जट्टा सिंह उच्च विद्यालय के प्रागण में जलसा के रूप में परिवर्तित हो गया ।
इस जलसे में मौलाना असगर ,मो . शौएब , मौलाना सलाउद्दीन , मौलाना असफाक , मौलाना अब्दुल रहमान, हाफिज मखदुम ,हाफिज नौशाद इत्यादि ने पैगम्बर मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला । जुलूशे मुहम्मदी में पुर्व मुखिया हजरत हुसैन , मुखिया पति संजय यादव , मुखिया पति मुरारी यादव , म. अखलाक हुसैन , मुराद अहमद , फरियाद आलम , शकिल मियां , शेख सेराज , शरीफ हुसैन , नेशार अहमद ,सुभाष सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.