दहेज लोभियो ने दहेज के रूप मे मोटरसाइकल सोने की चैन आदि समान नही मिलने पर एक नव विवाहिता के साथ, मारपीट कर हत्या कर उसके शव को गायब कर देने का मामला प्रकास में आया है।
इस संबंध मे पकडीदयाल थाना क्षेत्र के थरबीटीया गांव निवासी मृर्तिका के चचेरा भाई मुनटून कुमार ने स्थानीय थाने को लिखित आवेदन देकर बताया है, कि उनकी बहन मृर्तिका निरू कुमारी 21 वर्ष की शादी हिन्दू रिती रिवाज के बडे धुमधाम के साथ 20 मई 2013 को, पताही थाना क्षेत्र के बोकाने कला गांव निवासी बैजू प्रसाद के पुत्र मुनू कुमार के साथ किया था। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज मे अपाची मोटरसाइकल, सोने की चैन आदि समान को लेकर हमेशा दबाव बनाए बनाए हुए थे, तथा बार-बार उनके बहन के साथ मारपीट कर रहे थे। इधर कुछ दिनों से उनके बहन और बहनोई दिल्ली में रह रहे थे। इसी बीच 8 दिसम्बर को उनके मोबाइल पर दिल्ली से फोन आया कि आपके बहन का तबीयत जादा खराब हो गया है, उसके थोड़ी देर के बाद उनके व्हाटशाप नम्बर पर उनके बहन के मृत शरीर का फोटो डालकर सुचना दिया गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया की पुलिस इस मामले में बोकानें कला गावं के राजेन्द्र राउत, मुनू कुमार, बालमिकी प्रसाद, गौतम कुमार, गायत्री देवी सहित नव लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या आदि का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को धरपकर के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.