*बागमती एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल नेपाली शराब के साथ 1 कारोबारी को किया गिरफ्तार*
बैरगनिया : बागमती एसएसबी के जवानों ने आज दिव्या गस्ती के दौरान नेपाल से लेकर आ रहे 60 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या - 344/7 के पास धर दबोचा।जानकारी देते एसएसबी के एएसआई प्रबीर मजूमदार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी गोविन्द राम केे रूप में की है।छापेमारी टीम में एएसआई मजूमदार के साथ मो.जे.दस्तगीरी,साहिलशर्मा,जोगिंदर तथा विजय यादव शामिल थे।शराब को जब्त कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.