बैरगनिया:बागमती एसएसबी के जवानों ने 780 बोतल नेपाली शराब के साथ 2 कारोबारी को दबोचा।
बैरगनिया : बागमती एसएसबी के जवानों ने अर्द्धरात्रि करीब 1 बजे प्लास्टिक के बोरो में रखकर 300 एमएल के 780 बोतल नेपाली सौंफी शराब को नेपाल से लेकर आ रहे दो शराब कारोबारी को भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या - 344/7 के पास धर दबोचा।जानकारी देते एसएसबी के एएसआई प्रबीर मजूमदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी की पहचान सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी जदु निवासी संजय महतो,पिता-स्व.दुर्गा महतो तथा संजय महतो,पिता-मुराली महतो के रूप में की है।छापेमारी टीम में एएसआई मजूमदार के साथ एएसआई कैलाश चंद्र जोशी,सीके परिदा, मो.जे.दस्तगीरी,संजय साहू तथा साहिल शर्मा शामिल थे।शराब को जब्त कर गिरफ्तार दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.