Breaking News

बिहार : अपराधियों ने थानेदार पर हमला कर लूट लिया सर्विस रिवाल्वर

       

दिलीप कुमार गुप्ता

जहानाबाद। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसका ताजा उदाहरण बिहार के जहानाबाद से सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक चोर को गिरफ्तार करने पहुंचे थानेदार पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल लूट लिया।दरअसल, घटना शनिवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार शहर के मलहचक मुहल्ले में काको के थानेदार अमरेन्द्र कुमार पर जानलेवा हमला कर उनकी सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल लूट लिया। गंभीर रूप से जख्मी थानेदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.